फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मेला देखने निकली दो किशोरियां लापता, युवक पर केस

Fri, 08 Aug 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दो किशोरियां घर से मेला देखने के लिए निकली और वापस नहीं आईं। परिजन की तहरीर पर पुलिस ने कुशीनगर के युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 28 जुलाई को उनकी दो बेटियां 14 व 12 वर्ष सुबह 7 बजे घर से तामेश्वरनाथ मेला देखने जाने की बात कहकर निकली थी और शाम तक घर नहीं लौटीं। महिला का आराेप है कि उन्हें कुशीनगर जनपद के अहिरौली थानाक्षेत्र के दरजियां गांव का निवासी विशाल कुमार जाे बंगलुरू में रहता है उसने बहलाकर अपने पास बुला लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें