संतकबीरनगर। जनपद में यातायात पुलिस की अगुवाई में शनिवार को नो फ्यूल नो हेलमेट के तहत विभिन्न स्थानों पर जांच की। टीएसआई परमहंस की अगुवाई में पुलिस टीम ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत “नो हेलमेट, नो फ्यूल” विशेष जांच अभियान चलाया। दोपहिया वाहन चालकों को बिना हेलमेट पेट्रोल व डीजल न दिए जाने के संबंध में पेट्रोल पंप संचालकों को निर्देशित किया। साथ ही यातायात प्रभारी ने विभिन्न चौराहों एवं पेट्रोल पंपों पर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के महत्व के बारे में जागरूक कर सभी को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की।
प्रभारी यातायात परमहंस ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं आमजन में यातायात नियमों के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। उन्होंने सभी से अपील किया कि वह स्वयं तथा अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाएं और यातायात नियम का पूर्ण पालन करें।