फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: - जाम की समस्या से जूझ रहा टड़वरिया चौराहा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। एक तरफ निकाय चुनाव चल रहा है, तो दूसरी तरफ वाहनों की संख्या भी कस्बे में बढ़ गई है। इसके कारण आए दिन सड़क जाम की समस्या से लोगों को गुजारना पड़ रहा है। कस्बे का टडवरिया चौराहा हर दिन जाम की समस्या से जूझ रहा है। इसके कारण आने जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

चुनावी समर में कस्बे में वाहनों की संख्या में इजाफा हो गया है। वहीं नगर पंचायत सीमा का विस्तार होने से वाहन कस्बे से बाहर के गांव में भी प्रचार प्रसार के लिए आ जा रहे हैं। बीएम सिटी मार्ग होने के कारण स्थानीय गैर जनपद के वाहन भी सैकड़ों की संख्या में इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क जाम की समस्या होने के कारण उन्हें घंटों मशक्कत करनी पड़ती है। चौराहे से सटे दुकानदार वीरेंद्र, सुरेंद्र अग्रहरि, संतोष, अनिल, इलियास अहमद आदि लोगों का कहना है कि वर्तमान समय में सड़क पर वाहनों की संख्या में इजाफा होने के कारण हर दिन चौराहे पर जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। इसके कारण आने जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासनिक स्तर पर पहल करते हुए इस समस्या से निजात दिलाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें