पौली के दुलहापार में सड़क लगा वाहनों का लम्बा जाम-संवाद
रोसयाबाजार। राम जानकी मार्ग स्थित दूल्हापार में बाजार के दिन सड़क पर खड़े वाहनों से हादसे का खतरा रहता है। दूल्हापार चौराहे पर सप्ताह में 2 दिन क्षेत्र की सब्जी का मसूर बाजार लगता है। बाजार के दिन वाहन खड़ा करने की जगह न होने से लोग अपने वाहन राम जानकी मार्ग के दोनों तरफ खड़ा करके चले जाते हैं। इसी सड़क से होकर चार पहिया के साथ-साथ भारी वाहन आने पर दुर्घटना का डर बना रहता है। बाजार के दिन कई घटनाएं चुकी हैं फिर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहा है। क्षेत्र के आनंद, विजय शंकर आदि ने प्रशासनिक जिम्मेदार लोगों से सड़क पर होने वाले वाहन स्टैंड को वहां से हटवाने और सड़क को आवागमन के लिए सुरक्षित कराने की मांग की।