मगहर। बिजली निगम ने नगर पंचायत मगहर की बिजली समस्या सुधारने की पहल शुरू कर दी है। कस्बे के महत्वपूर्ण स्थानों पर ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने का कार्य शुरू कराया गया है। कस्बे में मोहल्ला चूड़ी फरोश के मुख्य मार्ग पर हरिजन बस्ती में विद्युत ट्रांसफाॅर्मर स्थापित करने का कार्य रविवार को कराया गया। इससे पूर्व नगर के कई महत्वपूर्ण स्थानों विद्युत ट्रांसफार्मर लगाए जाने का कार्य हुआ है। इस दौरान सभासद प्रतिनिधि अहमद अली, जेई रवि यादव, शाकिर नूरी, धर्मेन्द्र गुप्ता, राजेश कुमार, अखिलेश यादव, सुनील कुमार, मीटर रीडर राहुल चौरसिया, संदीप कुमार, संजीव कुमार, अब्दुल रशीद आदि मौजूद रहे। संवाद