फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बीएमसीटी मार्ग पर लग रहा जाम, परेशान हो रहे लोग

Wed, 05 Aug 2026 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- ब्रह्मचारी पुल से कुसफर के बीच नाला निर्माण कार्य से बढ़ी समस्या
विज्ञापन

- दो बड़े वाहनों के एक साथ आवागमन से लग जाता है जाम
मेंहदावल। पेट्रोल पंप तिराहे से टड़वरिया चौराहे के बीच बीएमसीटी राजमार्ग पर दो बड़े वाहनों के एक साथ आवागमन होने पर राहगीरों को आए दिन जाम से जूझना पड़ता है। ब्रह्मचारी पुल से कुसफर के बीच नाला निर्माण कार्य से समस्या बढ़ गई। लोगों ने कार्यदायी संस्था से शीघ्र निर्माण पूरा करने का निर्देश देने की मांग की है।
बीएमसीटी राजमार्ग बीमापार तिराहे से टड़वरिया चौराहे होते हुए पेट्रोलपंंप तिराहे तक आसपास के लोगों के साथ बाहरी लोगों के लिए भी प्रमुख मार्ग है। ब्रम्हचारी चौराहे से लेकर पेट्रोलपंप तिराहे तक इस मार्ग पर तहसील क्षेत्र की करीब 60 प्रतिशत आबादी बाजार करने, ब्लॉक व तहसील मुख्यालय के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ही आवागमन करते हैं। इस सड़क के बीमएसीटी राजमार्ग बनने के बाद इस पर बड़े वाहनों का भी आवागमन काफी बढ़ गया है।
विज्ञापन

राहगीर अब्दुल कलाम, अवधेश पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, शिवनाथ, सीताराम, सिराजुद्दीन, सुरेंद्र प्रसाद, दिवाकर, रामदेव पांडेय समेत क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बीएमसीटी राजमार्ग के करीब 500 मीटर के हिस्से पर एक साथ दो बड़े वाहनों के आवागमन से जाम लगा रहता है। जाम लगने के बाद इस रास्ते से होकर एंबुलेंस, फायर बिग्रेड वाहनों के साथ दो पहिया वाहन चालकों व पैदल चलने वाले लोगों को आवागमन करने में कठिनाई उठानी पड़ती है।
विज्ञापन

इस संबंध में अधिसाशी अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि नाला निर्माण से आवागमन में दिक्कत न हो। काम को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने को कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें