रामजानकी मार्ग पर फंसा टेलर, जिसकी वजह से लगा जाम-संवाद
लोहरैया। रामजानकी मार्ग पर खाजों चौराहे के पास शुक्रवार दोपहर एक ट्रेलर के बीच सड़क पर फंस जाने से जाम लग गया। ट्रेलर चालक वाहन को मोड़ने का प्रयास कर रहा था लेकिन लंबाई अधिक होने के कारण वह घूम नहीं सका और बीच मार्ग में फंस गया।
दोपहर करीब 12:00 बजे से लगे जाम के कारण सिकरीगंज से लोहरैया की ओर जाने वाले मार्ग पर चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। देखते-ही-देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और सैकड़ों वाहन जाम में फंस गए।
दोपहिया वाहन चालक किसी तरह वैकल्पिक रास्तों से होकर गंतव्य की ओर रवाना होते रहे। करीब दो घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी जाम नहीं खुला सका। मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बाधित होने से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। समाचार लिखे जाने तक ट्रेलर सड़क से नहीं हटाया जा सका था।