संतकबीरनगर। भाजपा नगर मंत्री गौरव अग्रहरि ने एक यातयात सिपाही पर बदसलूकी और मारपीट का आरोप लगाया है। मामले को लेकर बृहस्पतिवार को नगर अध्यक्ष कन्हैया वर्मा और प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष कपिस अग्रहरि की अगुवाई में व्यापारी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा और कार्रवाई की मांग की।
गौरव अग्रहरि का आरोप है कि यातायात सिपाही ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए काॅलर पकड़कर मारपीट की। घटना से नाराज व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी सिपाही पर कार्रवाई की मांग की।
व्यापारी नेताओं ने कहा कि किसी भी व्यापारी या जनप्रतिनिधि के साथ इस तरह का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। संवाद