रैली निकालकर यातायात नियमों के पालन की अपील
- यातायात माह का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। यातायात जागरूकता माह का समापन सोमवार को पुलिस लाइंस परिसर में हुआ। इसके पूर्व एनसीसी कैडेट, स्काउट गाइड व यातायात पुलिसकर्मियों ने शहर में मार्च निकला। लोगों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील की।
एसपी ब्रजेश सिंह ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करें। जिससे दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। सबसे ज्यादा मौतें यातायात नियमों के पालन न करने से होती है। बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करे। उन्होंने कहा कि यातायात जागरूकता माह के दृष्टिगत नवंबर माह में जनपद में जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को यातायात से संबंधित नियमों के बारे में जागरूक किया गया। स्कूल-कॉलेजों में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कराकर लोगों को जागरूकता किया गया। शहर के विभिन्न चौराहों, तिराहों पर होल्डिंग, बैनर व पोस्टर आदि लगवाया गया। इसके साथ ही वाहन चालकों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में एचआर इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट व स्काउट गाइड शामिल हुए। इस दौरान सीओ गयादत्त मिश्र, प्रतिसार निरीक्षक पंकज त्रिपाठी, यातायात प्रभारी संतोष कुमार मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, भोला प्रसाद, जगदंबा गुप्ता, अनिल कुमार शर्मा, नंदलाल, जयशंकर सिंह, अजय राय, आरक्षी कृष्णानंद पांडेय, आरक्षी सुमित शर्मा, आरक्षी सर्वेश कुमार मिश्रा, आरक्षी गिरिजेश यादव, आरक्षी संदीप कुमाप सिंह, आरक्षी अजय कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।