फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने किया विधायक का घेराव

Fri, 19 Jan 2018 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
अपनी मांगो को लेकर सदर विधायक को ज्ञापन देते नवीन मंडी के व्यपारी। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अस्थाई दुकान हटाने की नोटिस मिलने पर नवीन मंडी के लाइसेंसी व्यापारियों में खलबली मची है। व्यापारियों ने शुक्रवार को जूनियर हाईस्कूल में एक कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक दिग्विजयनारायण उर्फ जय चौबे का घेराव कर नवीन मंडी परिसर में अस्थाई दुकानें लगाने की अनुमति दिलाने की मांग की है। 
विज्ञापन


नवीन मंडी के व्यापारी अनिल कुमार, रामाज्ञा, नवनीत दुबे आदि का कहना था कि मंडी समिति खलीलाबाद में सफाई अभियान के चलते अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई चल रही है। सभी लाइसेंसी व्यापारियों को नोटिस जारी करने के साथ माइक से अवैध अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी जा रही है। कहा कि पिछले कई सालों से नवीन मंडी में व्यापार करते हैं।

दुकानें भी आवंटित नहीं हैं। इस वजह से अपना टिन शेड डालकर छोटी पूंजी में व्यापार कर अपने परिवार का पालन पोषण करते है। यदि उनकी अस्थाई दुकानें तोड़ दी जाती हैं तो एक तरफ जहां व्यापार प्रभावित होगा वहीं व्यापार न होने से भुखमरी की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन


व्यापारियों ने विधायक से नवीन मंडी में अस्थाई दुकान लगाकर व्यापार करने के लिए अनुमति दिलाने की मांग की। इस दौरान सुभाष सिंह, प्रदीप कुमार शर्मा, राममिलन, रामफेर, विपिन कुमार, परशुराम जायसवाल, वीरेंद्र कुमार, महेंद्र कुमार, उस्मान अली, जितेंद्र, अयोध्या, अभिषेक आदि व्यापारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें