फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पुरानी सब्जी मंडी में दुर्दशा झेल रहे व्यापारी, सुविधाओं का अकाल

विज्ञापन
पुरानी सब्जी मंडी में सड़क तक लगे ठेले।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर की पुरानी सब्जी मंडी में आठ महीने से फुटपाथ का काम रुका हुआ है। यहां पर व्यापारियों के बैठने, पीने के साफ पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है। पूरे परिसर में छाजन की व्यवस्था नहीं होने की वजह से व्यापारियों को गर्मियों में काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन

शहर की पुरानी सब्जी मंडी नेहरू तिराहे से बरदहिया की ओर जाने वाले मार्ग पर लगती है। काफी पुरानी सब्जी मंडी होने के कारण यहां की पटरियां नीची हो गई हैं। साथ ही सड़क के चौड़ीकरण के कारण सड़क सिकुड़ गई है। वर्तमान में यहां सड़क तक दुकानें लग रही हैं।
लोगों को सब्जी खरीदने के लिए सड़क पर ही खड़ा होना पड़ता है। पालिका प्रशासन ने पुरानी सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं की सहूलियत के लिए चबूतरे के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं हो सका है। साथ ही पानी की व्यवस्था नहीं हो सकी है। मंडी में शौचालय की व्यवस्था भी नहीं हो सकी है। गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की समस्या से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें