फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर खड़े वाहनों से व्यापारी और यात्री परेशान

Tue, 20 Feb 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोसया बाजार। राम जानकी मार्ग के दुल्हापार चौराहे पर सड़कों पर ही वाहनों के खड़ा होने से यात्री परेशान होते हैं। आए दिन जाम की समस्या से जूझ रहे यात्रियों का कहना है कि जिन चौराहों पर नालों का निर्माण कार्य हो गया है। वहां सड़क पर ही लोग वाहन खड़ा कर दे रहे हैं। इससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दुकानदार उदय राज अग्रहरि, संतराम शर्मा, नरसिंह प्रजापति, जितेंद्र, जोगिंदर आदि का कहना है कि रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके साथ ही सड़क के दाेनों तरफ नाला बना दिया गया। लोग अपने वाहन सड़क पर ही खड़ी कर दे रहे है। इससे अक्सर जाम की समस्या हो रही है। दुकान में आने वाले लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। घंटो तक जाम की समस्या बनी रहती है। ऐसे में प्रशासन को इस चौराहे पर वाहनों को खड़ा नहीं होने देना चाहिए। लोगों ने इस अतिक्रमण से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें