संतकबीरनगर। दूर संचार विभाग के संचार साथी पोर्टल सीईआईआर (सेंट्रल ईक्वीपमेंट आईडेंटी रजिस्टर) पोर्टल चोरी व गायब मोबाइल को तलाशेगा। इसके लिए पीड़ितों को भटकना नही पड़ेगा। गायब व चोरी होने पर मोबाइल से संबंधित सभी डिटेल पोर्टल पर अपडेट करने होंगे। रजिस्ट्रेशन के बाद मोबाइल के चालू होते ही साइबर थाना के साथ ही संबंधित थाना को इसकी सूचना अपडेट हो जाएगा। जिसके बाद उसे आसानी से बरामद करके मोबाइल धारक को सौंप दिया जाएगा।
मोबाइल चोरी व गायब हो जाने के बाद पीड़ित को काफी भागदौड़ करना पड़ता था। मोबाइल को बंद कराने से लेकर उसकी खोज के लिए थाना व पुलिस कार्यालय से लेकर अन्य तमाम स्थानों का चक्कर काटने को विवश होना पड़ता था। काफी प्रयास के बाद ही किसी-किसी का ही मोबाइल बरामद हो पाता था। जन सामान्य को अब चोरी व गायब मोबाइल की तलाश व बरामदगी के लिए अब थाना व पुलिस कार्यालय का चक्कर लगाने से फुरसत मिल जाएगी। सीईआईआर (संचार साथी पोर्टल) पर रजिस्ट्रेशन के बाद गायब व चोरी के मोबाइल को जैसे ही कोई चालू करता है, उसकी सूचना साइबर थाने को मिल जाएगी और उसे बरामद कर पीड़ित को दे दिया जाएगा।
सिम व मोबाइल ब्लाॅक का भी है आप्शन
दूर संचार विभाग के सहयोग से जारी इस पोर्टल पर मोबाइल व गायब होने के बाद सिम एवं मोबाइल ब्लाॅक का भी ऑप्शन है। पीडि़त संचार साथी पोर्टल पर जाकर अपने मोबाइल का डिटेल डालते हुए सिम को भी ब्लाॅक कर सकता है। पीडि़त साइबर थाना पर अपने मोबाइल का आईएमआई बताकर थाने के माध्यम से मोबाइल व ब्लाॅक सिम को भी फिर से चालू करा सकेगा।
क्या कहते हैं साइबर एक्सपर्ट
आज के समय में ज्यादातर लोगों के बीच में मंहगे मोबाइल का प्रचलन है। जिसके चोरी होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। लापरवाही के वजह से अक्सर मोबाइल भी गायब हो जाते हैं। ऐसे में सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से मोबाइल बरामदगी का राह काफी आसान हो गया है। मोबाइल धारक पोर्टल के दिशा निर्देश के अनुसार अपना रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर ही करें।
आलोक सोनी, साइबर एक्सपर्ट