ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से चालक की मौत
बनकटा गांव के पास अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा ट्रैक्टर ट्रॉली
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। क्षेत्र के बनकटा गांव के पास मंगलवार की शाम को अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली के गड्ढे में पलटने से चालक की मौत हो गई। जबकि उसी दौरान बाइक से गुजरा युवक भी चपेट में आने से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जेसीबी से ट्रैक्टर ट्रॉली को बाहर निकलवाया। उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
मेंहदावल क्षेत्र के बनकटा गांव के समीप देर शाम ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 35 वर्षीय चालक की मौत हो गई। उसी दौरान रास्ते से गुजरा बाराखाल गांव निवासी 32 वर्षीय युवक भी चपेट में आने घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल पर जेसीबी बुलाकर ट्रैक्टर ट्रॉली को निकलवाया। तब जाकर युवक की लाश गड्ढे से निकाली जा सकी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक चालक 35 वर्षीय पदमा, भरतपुर, राजस्थान का निवासी है, जो क्षेत्र में पुआल का भूसा बनाने का कार्य करता था। पड़ोस के किसी गांव से भूसा बनाकर लौटने के दौरान अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली गड्ढे में गिर गई। हादसे में उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया गया।