फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बंदर के हमले से बचने में विद्युत पोल से टकराया ट्रैक्टर

विज्ञापन
हाइटेंशन लाइन हटवाने की मांग करते लोग
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। नगर पंचायत धर्मसिंहवा के वार्ड नंबर-11 छिबरा में मंगलवार को बंदर के हमले से बचने की कोशिश में एक ट्रैक्टर हाईटेंशन लाइन के पोल से टकरा गया। हादसे में विद्युत पोल टूट गया, जिससे वार्ड की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, बंदर द्वारा दौड़ाए जाने के दौरान ट्रैक्टर चालक का वाहन पर नियंत्रण बिगड़ गया। ट्रैक्टर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराया। पोल टूटने के बाद 11केवी विद्युत लाइन की आपूर्ति बंद हो गई।
धर्मसिंहवा क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सिद्धार्थनगर के खेसरहा फीडर से होती है। पोल टूटने के कारण फीडर से जुड़े क्षेत्र में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। स्थानीय लोगों ने विद्युत निगम से क्षतिग्रस्त पोल को जल्द बदलवाकर आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बंदरों की समस्या लगातार बढ़ रही है। हाल ही में बरगदवा अंसारी गांव में बंदर के हमले में तीन लोगों के घायल होने की बात सामने आई थी। ग्रामीणों ने बंदरों को पकड़वाने के साथ ही आबादी के बीच से गुजर रही 11केवी लाइन को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है।
विज्ञापन

मांग करने वालों में वसी अहमद, जमाल अहमद, रमजान सेराज, झिनकू कन्नौजिया, हलीम, शहादत और गुफरान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें