मगहर। सदगुरू कबीर की निर्वाण स्थली मगहर के कबीर चौरा परिसर में स्थित कबीर की समाधि व मजार का दर्शन करने के लिए रविवार को गुजरात प्रांत से पर्यटकों का जत्था पहुंचा। उन्होंने कबीर की समाधि और मजार का दर्शन कर शीश झुकाया और आशीर्वाद लिया। इस दौरान समाधि के पुजारी वैद्य रामसरन दास ने कबीर स्थली व कबीर के बारे में पर्यटकों को जानकारी दी।
गुजरात से आए पर्यटकों के जत्थे का नेतृत्व कर रहे जनक सिपरिया ने कहा कि वे कबीर पंथी हैं। कबीर हमारे इष्ट देवता हैं। गुरु जी के माध्यम से आज सद्गुरु कबीर की समाधि व मजार के दर्शन हुए, उनका जीवन धन्य हो गया। बहुत सुनते थे आज साक्षात दर्शन हो गए। अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि विश्व का इतना बड़ा सूफी संत की स्थली पर पहुंचने के लिए मगहर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव न होने से पर्यटकों को असुविधा हो रहा है। सरकार को ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर संत केशव दास, अतुल सिंह, एडवोकेट सैदा हुसैन आदि रहे।