संतकबीरनगर। सहायक आयुक्त खाद्य सतीश कुमार के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एनके सिंह के नेतृत्व में रक्षाबंधन के पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध एक अभियान चलाया गया। मिठाई की दुकानों से छह सैंपल लिए गए।
महाकाल स्वीट्स मेंहदावल से एक खोए का नमूना, कान्हा स्वीट्स मेंहदावल से बूंदी लड्डू का नमूना, पंकज स्वीट्स मेंहदावल से एक खोए का नमूना, मनोज कुमार रामचंद्र मेंहदावल से एक बर्फी का नमूना, सुभाष जायसवाल नंदौर से एक बर्फी का व एक कराची हलुवा का नमूना संग्रहित किया गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी एन के सिंह ने बताया कि कार्यवाही में कुल छह सैंपल लिए गए है। जिन्हे जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ब्रजेश कुमार व सच्चिदानंद गुप्ता शामिल रहे।