फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नवरात्र में नौ दिवसीय मंत्र जाप का लिया संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शारदीय नवरात्र को लेकर खलीलाबाद स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर आध्यात्मिक तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को शक्तिपीठ परिसर में आयोजित संकल्प कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने नवरात्र के नौ दिनों तक चलने वाले मंत्र जाप में अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहभागिता का संकल्प लिया।
विज्ञापन

शक्तिपीठ के आचार्य रमेश चंद्र दुबे ने बताया कि 11 से 18 अक्तूबर तक प्रतिदिन सुबह छह बजे से शाम पांच बजे तक मंत्र जाप होगा। शाम साढ़े पांच बजे संध्या आरती होगी। इस आयोजन का उद्देश्य नवरात्र के दौरान अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को साधना, उपासना और आध्यात्मिक गतिविधियों से जोड़ना है। उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर को सुबह नौ बजे से गायत्री शक्तिपीठ पर हवन-यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
इसमें नौ दिनों तक व्रत रखने वाले श्रद्धालु शामिल होकर हवन में आहुति दे सकेंगे तथा अपने व्रत की पूर्णाहुति कर सकेंगे। उन्होंने श्रद्धालुओं से नवरात्र के दौरान शक्ति पीठ पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागी बनने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें