संतकबीरनगर। मड़या में प्रस्तावित 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी लाइन निर्माण के लिए समानांतर चल रहे 11 केवी पुलिस लाइन फीडर की लाइन होने से मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
यह जानकारी उप खंड अधिकारी केदारनाथ शुक्ल ने दी। उन्होंने बताया कि इस दौरान कलक्ट्रेट, सरौली, मैलानी, बड़गो आदि क्षेत्रों में सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। संवाद