फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सावन का अंतिम सोमवार आज, तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर होगा शिवभक्तों का जमावड़ा

Sun, 18 Aug 2024 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिहरपुर। सावन के अंतिम सोमवार को जिले के ऐतिहासिक तामेश्वरनाथ धाम में स्थित शिव मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शिवलिंग का जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान परिसर में कांवड़ियों का जत्था भी जलाभिषेक के लिए पहुंचेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
विज्ञापन


अबकी बार सावन महीने में पांच सोमवार पड़ने के चलते बीते चार सोमवार को तामेश्वरनाथ शिव मंदिर पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक किया। पूर्व प्रधान नरेंद्र नाथ भारती ने बताया कि पांचवें सोमवार को भी बड़ी संख्या में शिवभक्त शिव की पूजा आराधना के लिए पहुंचेंगे। इस बीच कांवड़ियों का जत्था भी सरयू से जल लेकर मंदिर परिसर पहुंचेगा। रविवार की रात बारह बजे के बाद से शिवलिंग का जलाभिषेक शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहेंगे।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी के साथ ही परिसर में बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती रहेगी। चेन स्नेचिंग की घटना रोकने के लिए मंदिर परिसर में महिला पुलिस भी तैनात रहेंगी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य ब्रह्मशंकर भारती, गंगेश भारती, गोस्वामी शशांक भारती ने बताया कि मंदिर में जलाभिषेक के सुचारू रूप से संचालन के लिए मंदिर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन के लिए बैरिकेटिंग का कार्य पूरा हो गया है। परिसर में अव्यवस्था न होने पाए इसके लिए मुख्य सड़क से बैरिकेटिंग कर चार पहिया वाहनों को राेक दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें