फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज होगा तीन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
सेमरियावां ब्लॉक में मतगणना को लेकर एजेंट को पास जारी करते एआरओ एस के तिवारी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य की मतगणना आज, तैयारी पूरी
विज्ञापन

- जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 12 के रिक्त पद पर छह जुलाई को हुआ था मतदान
- सुबह आठ बजे से नौ टेबल पर छह राउंड में होगी मतगणना
अमर उजाला ब्यूरो
बाघनगर। सेमरियावां ब्लॉक के वार्ड नंबर 12 जिला पंचायत सदस्य पद के रिक्त पद के हुए उपचुनाव की गणना सोमवार को सेमरियावां ब्लॉक सभागार में होगी। मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू होकर परिणाम आने तक होगी। तीन उम्मीदवारों में किसके सिर होगा जीत का ताज इसका लोगों को इंतजार है।
ब्लॉक परिसर में स्थित प्रधानमंत्री मॉडल आवास पर बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को पुलिस की निगरानी में रखा गया है। एआरओ एसके तिवारी ने बताया कि सेमरियावां के वार्ड नंबर 12 के लिए जिला पंचायत सदस्य पद का उपचुनाव में 37542 वोटरों में से 11543 वोटरों ने मतदान किया है। जिसमें से 5676 पुरूष व 5777 महिला वोटर थे। चुनाव में तीन उम्मीदवार गुड़िया देवी पत्नी अनिल सोनी, अकलैनुन्निशा पत्नी गौहर अली, इसरत जहां पत्नी असगर अली हैं। ब्लॉक सभागार में आठ जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। मतगणना के लिए नौ टेबल लगाए गए है। हर टेबल पर तीन सहकर्मी व एक पर्यवेक्षक की तैनाती की गई है। प्रत्येक टेबल पर हर उम्मीदवार के एक एजेंट रहेंगे। मतगणना छह राउंड में होगी। बीडीओ आरके चतुर्वेदी ने बताया कि मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गई है। ब्लॉक परिसर में सिर्फ उम्मीदवार व उनके के एजेंट को ही प्रवेश मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक बीडीसी व चार ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्विरोध होना तय
डारीडीहा के वार्ड संख्या 68 के बीडीसी के लिए एक उम्मीदवार होने से पुष्पा को निर्विरोध होना तय है। साथ ही चार ग्राम पंचायत सदस्य का निर्वरोध होना तय है। जिसमें टेमारहमत के सहीदुद्दीन, तेनुहारी दोयम की प्रभावती, अहिरौली प्रथम की अनीता व दरियाबाद के मिठ्ठू लाल शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें