महुली कस्बे में निकाली गयी तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाई
धनघटा। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के महुली कस्बा में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। साथ ही आम जनमानस में देश भक्ति का जज्बा पैदा किया। देश भक्ति और वंदे मातरम के जयघोष से समूचा क्षेत्र गूंजयमान रहा।
यात्रा में मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जगदम्बा लाल श्रीवास्तव और कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष डॉ. सत्यपाल पाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम आदित्य नाथ के प्रयास से लोगों में देश भक्ति का जज्बा पैदा हुआ है। तिरंगा हमारी आन बान और शान है। यह देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता की मिसाल है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज हमेशा ऐसे ही आसमान में लहराता रहेगा। उन्होंने देश के लिए शहीद होने वाले वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अमित श्रीवास्तव, पवन पांडेय, मंडल अध्यक्ष संतलाल मौर्य,