नामुल्लाह कुरैशी, ग्राम प्रधान तिलजा।
सेमरियावां। ब्लॉक के ग्राम पंचायत तिलजा के प्रधान मोहम्मद इनामुल्लाह कुरैशी को पंचायती राज विभाग की ओर से सरकारी खर्च पर पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए महाराष्ट्र भेजा जाएगा। वह महाराष्ट्र राज्य की पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं का अध्ययन करेंगे।
यशवंतराव चवन एकेडमी ऑफ डेवलपमेंट एडमिनिस्ट्रेशन (यशदा) पुणे, महाराष्ट्र के मुताबिक उत्तर प्रदेश से 18 ग्राम प्रधान, दो पंचायत सचिव, दो पंचायत सहायक, एक ब्लाॅक प्रमुख, दो एडीओ पंचायत, एक बीडीओ, एक डीपीआरओ, उप निदेशक, जिला व राज्य स्तर अधिकारी समेत 30 सदस्यीय दल महाराष्ट्र में 13 से 17 अक्तूबर तक पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा जाएगा। इसमें अलीगढ़, बलरामपुर, बांदा, बाराबंकी, चित्रकूट, हमीरपुर,गाजीपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सुल्तानपुर, आगरा, झांसी, कानपुर देहात, औरैया, मिर्जापुर, संत रविदास नगर आदि जिला के लोग शामिल हैं।