फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्मी में सूख रहा हलक, बाहर जाकर प्यास बुझा रहे लोग

Mon, 07 Apr 2025 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
खराब पड़ा हैंसर बाजार ब्लॉक पर लगाया गया आरओ प्लां
विज्ञापन
धनघटा। क्षेत्र के 72 ग्राम पंचायतों में शुद्ध पानी मुहैया करने का जिम्मेदार विकास खंड हैंसर बाजार खुद शुद्ध पानी के लिए तरस रहा। पांच वर्ष पहले लगाया गया आरओ प्लांट खराब होकर बंद पड़ा हुआ है। तो ब्लॉक परिसर में इंडिया मार्का हैंडपंप का अभाव है। यहां आने वाले जरूरतमंद बाहर दुकान पर पानी पीकर प्यास बुझाने को विवश है। इसी के साथ विकासखंड के 45 ग्राम पंचायतों में लगाए गए आरओ प्लांट खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

विकास खंड हैंसर बाजार के ब्लॉक परिसर में शुद्ध पानी उपलब्ध कराने के लिए वर्षों पहले लाखों रुपये खर्च करके आरओ प्लांट लगाया गया। कुछ दिनों तक आरओ प्लांट चला और लोगों को शुद्ध शीतल पेयजल उपलब्ध होता रहा। लेकिन एक वर्ष पहले आरओ प्लांट खराब हुआ तो आज तक बंद पड़ा हुआ है। ब्लॉक परिसर में अन्यत्र कहीं शुद्ध पानी मुहैया कराने का इंतजाम नहीं है। जिससे यहां आने वाले जरूरतमंद प्यास लगने पर बाहर जाकर प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
मंगलवार को ब्लॉक पर जरूरत को लेकर पहुंची प्रमिला, गायत्री, सुरेंद्र कुमार, शिवकुमार, रामहित, राजाराम, गंगाराम आदि ने कहाकि यहां जब अधिकारियों के पास शुद्ध पानी उपलब्ध कराने का संसाधन खराब पड़ा हुआ है। ब्लॉक परिसर में एक बूंद पानी पीने के लिए नहीं मिलने वाला है। तो यह ब्लॉक गांव में किस तरह का शुद्ध पेयजल का बंदोबस्त करता होगा। गांव वालों ने कहा कि इसी तरह कई ग्राम पंचायतों में सरकारी धन व्यय करके आरओ प्लांट लगाए गए लेकिन सब के सब खराब पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में खंड विकास अधिकारी आनंद कुमार गुप्ता का कहना है कि ब्लॉक परिसर में लगाया गया आरओ प्लांट कुछ दिनों से खराब है। उसकी मरम्मत अति शीघ्र कराकर उसे चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें