जानकारी के अनुसार, धनघटा क्षेत्र के पाराहर गोविंद गांव के तीन युवक गांव के ही एक युवक की शादी में शामिल होने गए थे। देर रात तीनों एक ही बाइक से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान रामजानकी मार्ग पर तेलियागंज के पास उनकी बाइक सड़क पर खड़े ट्रक से भिड़ गई। हादसा इतना गंभीर था कि तीनों युवकों की मौत हो गई।
एक ही गांव के तीन युवकों की मौत की खबर से पाराहर गोविंद में मातम छा गया। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में शोक का माहौल है और कई घरों में चूल्हे तक नहीं जले।