फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: थार सवार तीन युवकों ने किशोर काे किया अगवा, बस्ती से भागकर ट्रेन से पहुंचा गोंडा

Fri, 16 Jan 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- किशोर का वीडियो और उसके चाचा का ऑडियो हुआ वायरल, चर्चा का विषय
विज्ञापन

संतकबीरनगर। दुधारा कस्बे से मंगलवार को थार सवार तीन युवकों ने किशोर को कुछ सुंघाकर उसे अगवा कर लिया। उसे बस्ती रेलवे स्टेशन के बाहर ले गए। होश में आने पर मौका देखकर किशोर भाग निकला और ट्रेन से गोंडा पहुंच गया। किशोर की सूचना पर पहुंचे परिजन उसे गाेंडा से घर लाए। किशाेर ने वीडियो और उसके चाचा ने ऑडियो जारी कर लोगों से सतर्क रहने को कहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस इससे इन्कार कर रही है।
दुधारा थाना क्षेत्र के जातेडीहा दुबौलिया गांव के छठी कक्षा में पढ़ने वाले किशोर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वह बता रहा है कि दुधारा चौराहे पर 13 जनवरी को ट्यूशन पढ़ने गया था। ट्यूशन पढ़कर एक दुकान से केक लेकर घर लौट रहा था। शाम करीब चार बजे दुधारा चौराहे के दुधारा गांव में जाने वाले पश्चिम तिराहे पर एक थार गाड़ी खड़ी थी। उसमें एक ड्राइवर समेत तीन लोग मौजूद थे। उसमें से एक व्यक्ति ने उसको बुलाया और सेमरियावां व बस्ती जाने का रास्ता पूछा। इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने उसके मुंह पर रूमाल रख दिया, जिससे वह अचेत हो गया। दोनों ने उसको गाड़ी में बैठा लिया।
विज्ञापन

किशोर के अनुसार, उसे यह नहीं पता कि उसे कहां-कहां ले जाया गया। होश आने पर देखा कि बस्ती रेलवे स्टेशन पर थार गाड़ी खड़ी है। छात्र के मुताबिक, गाड़ी से दो लोग नीचे उतरे थे। एक गाड़ी में बैठा था और नशे में धुत था। वह मौका देखकर गाड़ी से उतर कर रेलवे स्टेशन की तरफ तेजी से दौड़ा। दोनों लोगों ने उसका पीछा किया, लेकिन वह रेलवे स्टेशन के अंदर प्लेटफार्म पर आ गया। इसके बाद पीछा करने वाले लौट गए।
इस बीच एक ट्रेन प्लेटफार्म से निकल रही थी। उसमें वह में सवार हो गया। ट्रेन में एक लड़का मिला जो परीक्षा देने जा रहा था। उसी से फोन मिलवाकर घर वालों को आपबीती बताई। किशाेर के चाचा ने बताया कि भतीजे का फोन आने के बाद उसे अगले स्टेशन पर गाड़ी रुकने पर पुलिस के पास जाने कहा था। छात्र के मुताबिक, जिस ट्रेन में वह सवार हुआ वह ट्रेन गोरखधाम एक्सप्रेस थी। वह गोंडा रेलवे स्टेशन पर उतर कर पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने घरवालों को फोन किया। घर से परिजन गोंडा पहुंचे और लिखा-पढ़ी के बाद छात्र को लेकर घर आए। किशोर के चाचा का कहना है कि उन्हें कुछ समझ में नहीं आ रहा है। अपहर्ता कौन थे, कुछ पता नहीं है। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र के लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन

0
मामले की जानकारी नहीं थी। वैसे अब जानकारी हो गई है। इसकी जांच कराएंगे। अगर पीड़ित पक्ष इस संबंध में तहरीर देता है, तो उसके अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। -सुशील कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें