फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: इंतजार में बीत गए तीन साल, नहीं बनी पानी की टंकी

विज्ञापन
कुंदपुर में आधी अधूरी पानी की टंकी-संवाद
विज्ञापन
हरिहरपुर। नाथनगर ब्लाॅक के मुकुंदपुर गांव में पेयजल परियोजना पर कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते ग्रहण लगा है। तीन साल इस इंततार में बीत गए कि गांव में शुद्ध पानी मिलेगा। लेकिन अब तक टंकी का निर्माण कार्य अधूरा है। ट्यूबवेल के जरिये सीधे पानी की आपूर्ति चालू थी, वह भी एक सप्ताह से बंद है।
विज्ञापन


हर घर जल योजना के तहत अप्रैल 2023 में मुकुंदपुर ग्राम पंचायत में पेयजल परियोजना की शुरुआत हुई थी। जो एक साल बाद अप्रैल 2024 तक पूरी हो जानी थी। परियोजना परिसर में ट्यूबवेल, सोलर पैनल सहित सप्लाई के लिए पाइप भी लगा दिए गए हैं। गांव में लोगों के घरों के सामने टोटियां भी लगा दी गई हैं, लेकिन अभी तक टंकी का निर्माण अधूरा पड़ा है।
बीते करीब एक साल पहले कुछ मजदूर कार्यस्थल पर पहुंचकर टंकी निर्माण के लिए पिलर बनाने का कार्य शुरू किया, लेकिन फिर कार्य छोड़ दिया गया, जिससे पिलर का निर्माण अधूरा पड़ा है। 1330 करोड़ से बन रही पेयजल परियोजना से ग्राम पंचायत की 1,753 आबादी को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का लक्ष्य निर्धारित है। हर घर जल योजना के तहत शुरू हुई परियोजना के निर्माण कार्य का जिम्मा मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को सौंपा गया था।
विज्ञापन

ग्रामीण आकाश, अंकुर, अमन ने बताया कि निर्माण कार्य करा रही संस्था परिसर में सोलर पैनल, ट्यूबवेल का निर्माण कार्य पूरा करा चुकी है, लेकिन टंकी निर्माण अधूरा होने के चलते तीन साल बीतने वाले हैं परियोजना पूरी नहीं हो सकी। लोगों ने इसे पूरा कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें