संतकबीरनगर। पुलिस ने लोगों को झांसे में लेकर चोरी करने की आरोपी तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक पीली धातु की चेन, एक आधार कार्ड की छाया प्रति, एक पैनकार्ड की छाया प्रति तथा एक पर्स व 6500 रुपये नकद मिला हे।
इस आशय की जानकारी अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने पुलिस लाइंस सभागार में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि प्रभारी निरीक्षक थाना दुधारा अरविंद शर्मा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को शीला देवी अमिलहवा पचपोखरी, उषा देवी पैकवलिया, दुधारा व अदिती ग्राम सरही कोतवाली खलीलाबाद को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से एक पीली धातु की चेन, एक आधार कार्ड की छाया प्रति, एक पैनकार्ड की छाया प्रति तथा एक पर्स व 6500 रुपये नकद मिला। इन्हें दुधारा सीएचसी तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
पांच मई को वादिनी अफसाना खातून बरड़ाड कोठी थाना दुधारा द्वारा तहरीर दी गई कि मैं दोे मई को पिपराहंकार से ऑटो से सेमरियावां जा रही थी। उसमें तीन महिलाएं बैठी थीं। ऑटो में बैठने के बाद तीनों ने मुझे बातों में उलझा लिया तथा मेरे पास छोटा सा पर्स था, जिसमें मेरी सोने की चेन, आधार कार्ड व पैन कार्ड की छायाप्रति थी, जिसे पर्स सहित चुरा लिया। जब मैं कुछ देर बाद सेमरियावां बाजार में उतरी तो देखा कि पर्स नहीं है। तहरीर के आधार पर थाना दुधारा पर प्राथमिकी दर्ज कराई।
तीन अप्रैल को विवेक कुमार त्रिपाठी निवासी मिश्रवलिया पंडित थाना मेंहदावल द्वारा तहरीर दी गई मेरी नानी अमृता देवी, मिश्रवलिया पंडित 28 फरवरी को शाम 8:00 बजे मेंहदावल बाजार से ऑटो में बैठकर अपने घर जा रही थीं। मेंहदावल अस्पताल के पास अज्ञात द्वारा नानी का गले की चेन चुरा ली गई। नानी ने बहुत तलाश की लेकिन पता नहीं चला। तहरीर के आधार पर थाना मेंहदावल पर प्राथमिकी दर्ज की गई। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा में बढ़ोतरी की गई।
महिलाओं ने चोरी कबूल की
महिलाओं ने पूछताछ में बताया कि शनिवार को हम लोग लोहरौली से ई-रिक्शा से सेमरियावां जा रही थीं। उसी में बैठी एक नकाबपोश महिला को बातों में उलझाकर उसका पर्स चुरा लिया। उसी पर्स में एक सोने की माला और आधार कार्ड व पैन कार्ड की छाया प्रति थी। करीब दो ढाई महीने पहले शाम को मेंहदावल बाजार में बैठी एक ऑटो पर एक महिला का हम तीनों ने गले से सोने की चेन चुरा ली थी।