फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर तीन वाहन टकराए, लगा जाम

Sat, 30 Sep 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कांटे। राष्ट्रीय राजमार्ग पर भुजैनी के पास शुक्रवार को तीन वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में एक वाहन चालक को मामूली चोट आई। घटना की वजह से हाईवे पर 20 मिनट तक जाम लग गया। सूचना पर कांटे चौकी के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए और जाम हटवाए।
विज्ञापन

मुख्य आरक्षी अरुण प्रजापति ने बताया कि गोरखपुर की तरफ से ट्रक लखनऊ जा रहा था। ओवर टेक करते समय ट्रक आगे चल रहे टैंकर से टकरा गया। उसी बीच तीसरा ट्रक भी टकरा गया। एक ट्रक के चालक गोरखपुर निवासी विशाल कुमार को मामूली चोट आई। हादसे में तीनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। कुछ देर के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। तीनों वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात बहाल कराया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें