फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन अनफिट स्कूली वाहन सीज, 15 का किया चालान

Fri, 04 Jul 2025 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जनपद में शुक्रवार को एआरटीओ प्रियंवदा सिंह एवं बस्ती संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन सुरेश कुमार की संयुक्त टीम ने स्कूली वाहनों की जांच किया। जांच के दौरान टीम ने तीन अनफिट वाहनों को सीज करते हुए नियमानुसार वाहन न मिलने पर 15 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पूर्व निर्धारित 1 से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के विशेष जांच अभियान के क्रम में 4 जुलाई को एआरटीओ विभाग की टीम ने जिले के कई स्थानों पर स्कूली वाहन की जांच किया। स्कूली वाहनों की चेकिंग के दौरान अनफिट मिलने पर तीन वाहनों को सीज कर दिया। इसके साथ ही जांच के दौरान नियमानुसार न मिलने पर 15 वाहनों का चालान किया।
एआरटीओ प्रियंवदा सिंह ने बताया कि जिले में 194 स्कूली वाहनों का फिटनेस फेल है। समस्त स्कूलों के प्रबंधक व प्रधानाचार्य अनफिट वाहनों का फिटनेस कराते हुए समस्त प्रपत्र पूर्ण करा लें। 15 जुलाई के बाद समस्त अनफिट वाहनों के पंजीयन को निलंबित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें