फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बारिश से दो गांवों में खपरैल के तीन मकान ध्वस्त

Sun, 29 Sep 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- महुली क्षेत्र के बंधुपुर अगहिया और नाथनगर बड़का पुरवा में हुए हादसे
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली क्षेत्र के नाथनगर बड़का पुरवा और बंधुपुर अगहिया में शनिवार देर रात चार लोगों के खपरैल के तीन मकान ध्वस्त हो गए। इसकी चपेट में आने से महिला बाल-बाल बच गई। मलबे के नीचे दबकर गृहस्थी के सामान नष्ट हो गए। हल्का लेखपाल ने नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट प्रशासन को भेजी है।
महुली क्षेत्र के नाथनगर बड़का पुरवा निवासी अरुण शर्मा और अनिरूद्ध शर्मा पुत्रगण रामदौर शर्मा का परिवार खपरैल के एक ही मकान में अलग-अलग रहता है। बारिश के कारण शनिवार की रात मकान ध्वस्त हो गया। इस दौरान भीतर रखा हजारों रुपये का गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। इसी गांव में रहने वाले चन्द्रशेखर पुत्र स्व. राम गुलाम का खपरैल मकान भी बारिश की वजह से शनिवार की रात में ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आधी रात में गिरा मकान, महिला ने बचाई जान
बन्धुपुर अगहिया निवासी श्रीमती पत्नी स्व. बहरैची पति के निधन के बाद खपरैल के मकान में रहती हैं और मजदूरी कर जीवनयापन करती हैं। बारिश के दौरान श्रीमती का खपरैल का मकान गिर गया। श्रीमती किसी तरह जान बचाकर बाहर निकलीं। मकान के मलबे में दबकर बर्तन, कपड़ा और अनाज समेत अन्य सामान नष्ट हो गए। बीडीसी सदस्य पूनम दुसाध, लालचन्द्र दुसाध, राजेश, शांति, सूरज आदि ने प्रशासन से श्रीमती को आवास दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें