फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन शिक्षकों का वेतन काटा

Sat, 19 Dec 2015 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों की क्रास चेकिंग के दौरान शिक्षण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले शिक्षकों पर बीएसए ने कार्रवाई करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 शुक्रवार को जारी पहले आदेश में उन्होंने तीन शिक्षकों का अनुपस्थिति दिवस का वेतन काटा है। इसके साथ-साथ तीन शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक के लिए अवरुद्ध कर दिया है।
जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को बीएसए अजय कुमार सिंह ने अपने मातहतों की टीम के साथ पूरे जिले में एक साथ क्रास चेकिंग अभियान चलाया था।

 खबर है कि चेकिंग के दौरान सौ से   ज्यादा शिक्षक या तो बिना किसी सूचना के गायब मिले या फिर शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतते नजर आए।
मातहतों को चेकिंग रिपोर्ट देनें का भी निर्देश दिया गया था, जिसके आधार पर कार्रवाई होनी है।   रिपोर्ट मिलने के साथ ही कार्रवाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को जारी आदेश में मिठवल विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय गोहर में कार्यरत   सहायक अध्यापिका अर्चना द्विवेदी व नेहा पाल और प्राथमिक विद्यालय लमुई तैनात सहायक अध्यापिका कनक श्रीवास्तव निरीक्षण के   दौरान  बिना किसी सूचना के गायब   मिली।
उनका अनुपस्थित दिवस का    वेतन काटने का आदेश हुआ है। निरीक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय कड़सरा में तैनात सहायक अध्यापक कटेश्वर प्रसाद बिना किसी सूचना के गायब मिले, उनका वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।
बर्डपुर विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय जीतपुर में तैनात सहायक अध्यापक परशुराम मिश्र का वेतन भी अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है।

 इसके अलाव खेसरहा विकास क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुगही नगवा में कार्यरत अतुल कुमार मिश्र, बिना किसी सूचना के गायब मिले, उनका उनुपस्थित दिवस का वेतन रोक दिया गया है।
विज्ञापन

इस संबंध में बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि क्रास चेकिंग की रिपोर्ट आने के साथ     ही कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बाकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है और चेकिंग के दौरान  शिक्षण कार्य में लापरवाही बरतने वाले अन्य शिक्षकों पर भी कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में लापरवाही बर्दाश्त नहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें