फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रोस्टर में अनुपस्थित मिले तीन सफाई कर्मी, वेतन रोका

Tue, 18 Jul 2023 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेंहदावल। विकास खंड मेंहदावल में सफाई कर्मी का रोस्टर चल रहा है। फिर भी सफाई कर्मी गायब है। एडीओ पंचायत के औचक जांच में मंगलवार को तीन सफाई कर्मी अनुपस्थित मिले हैं। तीनों का वेतन बाधित करने की संस्तुति की है।
सहायक विकास अधिकारी राजेश पांडेय सुबह आठ बजे नंदौर ग्राम पंचायत में जांच के लिए पहुंचे। यहां पर तैनात सफाईकर्मी सुमित्रा यादव ड्यूटी से नदारद मिली। मौके पर अनुपस्थिति के बारे में कोई स्पष्टीकरण भी नहीं दिया जा सका। साथ ही परसा पांडेय में जांच के दौरान सफाईकर्मी डिग्री प्रसाद व सीताराम भी अनुपस्थित मिले। तीनों सफाईकर्मियों का वेतन बाधित करने की संस्तुति डीपीआरओ से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भिटिया कला, जब्बार सहित अन्य ग्राम पंचायतों में भी साफ सफाई की स्थिति का जायजा लिया। एडीओ पंचायत राजेश पांडेय ने बताया कि लगातार औचक जांच की जा रही है। जहां भी लापरवाही मिलेगी संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी। संचारी पखवारा को लेकर लापरवाही बरतने वाले सफाई कर्मी दंडित होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें