फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईस्कूल में विकास, शिव प्रताप और दीपक ने संयुक्त रूप किया जिला टॉप

Mon, 30 Apr 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
महेंद्र कुमार को मिठाई खिलाती उनकी मां वैष्णो उपस्थित शिक्षक गण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद 2018 की हाईस्कूल की परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया।  जिससे विद्यार्थियों के चेहरे खिल गए। एचआर इंटर कॉलेज के छात्र विकास, कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर खलीलाबाद के छात्र शिव प्रताप और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज उजरौटी कला के छात्र दीपक कसौधन ने संयुक्त रूप से 92.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।
विज्ञापन


डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल के छात्र आशुतोष मिश्र और श्री एसवीयूएमवी धनघटा के छात्र राममिलन ने 91.83 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया है। जबकि वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज के छात्र सोनू चौरसिया ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है।         

यूपी बोर्ड हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जानने के लिए विद्यार्थियों की भीड़ 12 बजे से ही साइबर कैफे पर जुटने लगी। परिणाम 12.30 बजे घोषित हुआ। परिणाम जानने के बाद विद्यार्थी खुशी से झूम उठे। वे मोबाइल फोन से अपने माता, पिता, शुभचिंतकों को अपने परिणाम के बारे में जानकारी देने लगे।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट के अनुसार, एचआर इंटर कॉलेज के छात्र विकास, कुड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर खलीलाबाद के छात्र शिव प्रताप और स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज उजरौटी कला के छात्र दीपक कसौधन ने संयुक्त रूप से 92.50 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया है।

डीएवी इंटर कॉलेज मेंहदावल के छात्र आशुतोष मिश्र और श्री एसवीयूएमवी धनघटा के छात्र राममिलन ने 91.83 अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान पाया है। जबकि वेणी माधव गोपीनाथ इंटर कॉलेज के छात्र सोनू चौरसिया ने 91.67 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है। यूबीआईएसी उमरिया बाजार के छात्र शिक्षा पटेल ने 91.50 प्रतिशत अंक पाया है।

श्री एसवीयूएम वी धनघटा के आदित्य मौर्य ने 91.50 प्रतिशत अंक हासिल किया है। कूड़ी लाल रूंगटा सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र सत्यम कुमार ने 91.33 प्रतिशत अंक पाया है। पंडित शिव गोपाल उपाध्याय भिटनी के छात्र महेंद्र कुमार 91.16 प्रतिशत अंक हासिल किया है। छात्रों की इस सफलता पर उनके परिजनों और शुभचिंतकों ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें