फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन विद्यार्थी संयुक्त रूप से जिला टॉपर

Wed, 30 May 2018 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाते डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सीबीएसई हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम मंगलवार को जारी हो गया। जवाहर नवोदय विद्यालय जगदीशपुर गौरा के रवि कुमार, राज जायसवाल और सौम्या चौधरी 96.2 प्रतिशत अंक पाकर जिले में संयुक्त रूप से जिला टॉपर बने हैं। जबकि ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की हर्षिता 95.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरे स्थान तथा सूर्या इंटरनेशन सीनियर सेकेंड़ी स्कूल की प्रज्ञा शुक्ला ने 94.4 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर रही। इसके साथ ही प्रेमा एजुकेशनल एकेडमी का भी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।  
विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य एसपी शाक्य ने बताया कि रवि कुमार, राज जायसवाल और सौम्या चौधरी ने संयुक्त रूप से 96.2 प्रतिशत अंक हासिल किया है। इसके साथ ही नीलम गुप्त ने 92.4 प्रतिशत, नीरज कुमार गुप्त ने 92. 5 प्रतिशत, अभिषेक सिंह ने 92 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय में कुल 40 बच्चे नामांकित थे सभी प्रथम श्रेणी में पास हुए हैं। 

सूर्या इंटरनेशनल सीनियर सेकेंड्री स्कूल के प्रबंधक डॉ उदय प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि विद्यालय की छात्रा प्रज्ञा शुक्ला 94.4 प्रतिशत, प्रिंस चैरसिया 91.2, सरगम चतुर्वेदी 90.4, विवेक बारी 90.2, सरिता 89, तुषार पांडेय  88.4, अनमोल सिंह 87.6, आदर्श पांडेय 86.6 प्रतिशत अंक हासिल किया है। बच्चों की सफलता पर प्रबंध निदेशिता सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, शरद त्रिपाठी, बलराम यादव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन


इसी तरह से ब्लूमिंग बड्स सीनियर सेकेंड्री स्कूल की प्रबंध निदेशिता पुष्पा चतुर्वेदी ने बताया कि हर्षिता ने 95.2 प्रतिशत, सात्विक कुमार ने 94 प्रतिशत, कुमकुम सिंह ने 93 प्रतिशत, शालिनी निषाद 92.2 प्रतिशत, शुभम सिंह 92.2 प्रतिशत, आरषी फातिमा 92 प्रतिशत, रजनीश राय 91.4 प्रतिशत, शुभम राय 91.4 प्रतिशत, अदिति मौर्य ने 91 प्रतिशत अंक हासिल किया है।

बच्चों की सफलता पर संरक्षक विनय चतुर्वेदी, उप प्रबंधक वैभव चतुर्वेदी, राजेश पांडेय आदि ने बधाई दी है। इसी तरह से प्रेमा एजुुुकेशनल एकेडमी के प्रबंधक चंद्रशेखर पांडेय ने बताया कि उनके विद्यालय के मोहम्मद अमान ने 91.8 प्रतिशत, राजन गुप्त 89.8 प्रतिशत, जिलेउर रहमान 87.4 प्रतिशत, मोहम्मद कैफ कलाम 86.2 प्रतिशत, आशुतोष कुमार 85.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें