संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के सालेहपुर गांव के पास दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मामले की सूचना के बाद पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग और एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सेमरियांवा भेजवाया। जहां पर चिकित्सक की टीम ने उनका उपचार शुरू किया। घायलों की पहचान मुकेश और सुंदर निवासी ग्राम रानीपुर थाना पुरानी बस्ती जनपद बस्ती एवं इस्तियाक निवासी साफियाबाद थाना दुधारा के रूप में हुई। संवाद