फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: रंजिश में मां-बेटे सहित तीन पर घर में हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के पेड़ारी खुर्द गांव में पुरानी रंजिश या विवाद के कारण घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन नामजद और पांच अज्ञात लोग तीन मोटरसाइकिल और एक कार से पहुंचे। इसके बाद गालियां देते हुए घर में घुस गए और एक युवक को लोहे की रॉड और अन्य हथियारों से पीटने लगे। बीच-बचाव करने पहुंचे दो अन्य युवकों को भी मारापीटा। इस मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। इनमें से एक युवक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले में तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गई है। पेड़ारी खुर्द निवासी रजावती देवी ने पुलिस को दी तहरीर में जानकारी दी कि उनके बेटे अनिल पर अरजीत उर्फ इंद्रजीत, सूर्यभान, धीरज और पांच अज्ञात लोगों ने हमला किया। आरोप है कि सभी गालियां देते हुए घर में घुस आए और अनिल को मारने लगे। शोर सुनकर रजावती देवी की बहन के बेटे शिवम और कृष्णा निवासी सोनौरा, थाना बखिरा बीच-बचाव करने पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें