फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हत्या की कोशिश के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के मेंहदावल थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी सूरज भान को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसे सेखुई मोड़ के पास से पकड़ा गया। आरोपी महदेवा गांव का निवासी है। 24 अक्तूबर को एक महिला ने मेंहदावल थाने में तहरीर दी थी। महिला ने आरोप लगाया था कि सूरज भान अपने साथियों संग उसके घर में घुसा और उसके पुत्र अनिल को पीटा। बीचबचाव करने आए भांजे शिवम और कृष्णा को भी मारा-पीटा गया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने सूरज भान को गिरफ्तार किया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें