फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशी बांधने से मना करने पर तीन लोगों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
मवेशी बांधने से मना करने पर तीन लोगों को पीटा
विज्ञापन

महुली क्षेत्र के कर्री गांव का मामला, छह लोगों पर केस दर्ज
धनघटा(संतकबीरगन)। महुली क्षेत्र के कर्री गांव में रास्ते में मवेशी बांधने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक परिवार के तीन सदस्यों की घर में घुस कर पिटाई कर दी। आरोप है कि घर में तोडफोड़ भी की। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को छह लोगों पर केस दर्ज किया है।
कर्री गांव निवासी इंद्रासन गुप्ता का आरोप है कि उनका घर गांव में रोहित उर्फ जैकी के मकान के दक्षिण स्थित है। रोहित के घर के सामने सार्वजनिक सड़क है। रोहित अपने मवेशी को सड़क के किनारे बांध देते हैं। उसकी रस्सी जानबूझकर बड़ी कर देते हैं। इससे गांव के लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। तीन अक्तूबर की शाम उनका बेटा पंकज कुमार किसी काम से उसी रास्ते से जा रहा था। रोहित की गाय ने बेटे को मार दिया।
विज्ञापन

उन्होंने तहरीर में कहा है कि इस बात की शिकायत रोहित से की गई। चार अक्तूबर की सुबह वह कहीं जा रहे थे। विपक्षी रोहित उर्फ जैकी, उषा देवी, प्रियंका, काजल, रेनू व सोनी अपने घर पर घात लगाकर बैठे थे। अचानक रोहित और सोनी ने उसके सिर पर लाठी से प्रहार कर दिया। उसका सिर फट गया। उषा देवी एवं अन्य ने अपशब्द कहते हुए ललकारा और कहा कि जान से मार डालो। जब वह बचाव के लिए शोर मचाया तो उसके घर के हरिराम गुप्ता व देवेंद्र आ गए। विपक्षियों ने उनके परिजनों को भी मारपीट कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि रोहित उर्फ जैकी, उषा देवी, प्रियंका, काजल, रेनू, सोनी पर घर में घुसकर मारने पीटने, तोड़फोड़ करने और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें