फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर बदमाश पकड़े गए

विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
अंतरजनपदीय गिरोह के दो शातिर बदमाश पकड़े गए
विज्ञापन

लूटी गई सोने की चेन, दो बाइक, दो तमंचा व पांच हजार रुपये बरामद
सेवानिवृत्त शिक्षिका से हुई लूट की घटना का पुलिस ने किया पर्दाफाश
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र के सांखी पुल के पास शुक्रवार को पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बाइक, लूटी गई सोने की चेन, दो तमंचा व पांच हजार रुपये मिले। पूछताछ के बाद पुलिस ने 15 दिन पहले महुली क्षेत्र के परशुरामपुर के पास सेवानिवृत्त शिक्षिका से हुई चेन लूट की घटना का पर्दाफाश किया।
एसपी सोनम कुमार ने बताया कि 23 सितंबर को धनघटा क्षेत्र के हैंसर बाजार निवासी अतुल कुमार मां माधवी देवी के साथ बाइक से खलीलाबाद जा रहे थे। वह सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। माधवी कोषागार में पेंशन के लिए जीवित होने का प्रमाणपत्र जमा करना था। महुली क्षेत्र के परशुरामपुर के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने झपट्टा मारकर शिक्षिका की सोने की चेन छीन ली थी।
विज्ञापन

वारदात के बाद बदमाश विश्वनाथपुर की ओर भाग गए थे। इस मामले में अज्ञात बदमाशों पर लूट का मुकदमा दर्ज किया गया था। वारदात के पर्दाफाश के लिए महुली पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम लगाई गई थी। एसओ रविंद्र सिंह और एसओजी टीम के प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने सूचना के आधार पर सांखी पुल के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों की पहचान राहुल चौहान निवासी पुरनहा थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर, किशन चौहान निवासी रामपुर थाना बेलघाट जनपद गोरखपुर के रूप में हुई। राहुल चौहान ने बताया कि 23 सितंबर को नाथनगर के आगे खलीलाबाद जाने वाली सड़क पर बाइक पर पीछे बैठ कर जा रही महिला के गले से झपट्टा मारकर सोने की चेन खींच ली थी। वारदात को अंजाम देने के लिए काले रंग की पल्सर का इस्तेमाल किया था। 28 सिंतबर को बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र में भी बाइक पर बैठकर जा रही एक महिला का भी चेन छीन लिया था। इस घटना में राहुल चौहान ने लाल रंग की पल्सर का प्रयोग किया था। बाइक किशन चौहान चला रहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें