धनघटा। महुली पुलिस ने हरिहरपुर चौकी क्षेत्र की एक युवती की तहरीर बस्ती जनपद के निरंजनपुर गांव निवासी तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हरिहरपुर चौकी क्षेत्र की एक युवती ने महुली पुलिस को दिए गए तहरीर में बताया कि मंगलवार की भोर में लगभग तीन बजे बस्ती जनपद के निरंजनपुर गांव निवासी सत्यम पुत्र रामजीत, अनुराग पुत्र अज्ञात व शिवलाल पुत्र विश्वदेव उनके घर के घुस गए। सत्यम मुंह दबाकर लिए, अनुराग व शिवलाल गलत नियत से छेड़खानी किया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। धमकी देते हुए कहा रहे थे कि किसी से कहोगी, तो जान से मार देंगे। उसने झटका देकर अपना मुंह छुड़ाकर शोर मचाया तब मुहल्ले के कुछ लोग और पिता पहुंचे। संवाद