फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिना पंजीकरण चल रहे तीन पैथालॉजी सेंटर सील

Thu, 30 May 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सांथा। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को क्षेत्र के सांथा तथा लोहरसन में बिना पंजीकरण व पैथालाॅजिस्ट के चल रहे तीन पैथालॉजी को सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अन्य पैथालॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया और वह पैथालॉजी बंद कर फरार हो गए।
विज्ञापन

अमर उजाला के 30 मई के अंक में धड़ल्ले से चल रहे अवैध अल्ट्रासाउंड एवं पैथालाॅजी सेंटर शीर्षक से खबर प्रकाशित हुआ। इसको संज्ञान में लेते हुए अपर सीएमओ डॉक्टर रामरतन वर्मा के नेतृत्व में डॉ. मुबारक अली, शशिभूषण वर्मा, राजेंद्र कुमार की टीम ने क्षेत्र के सांथा तथा लोहरसन मे मानक विपरीत चल रहे तीन पैथालाॅजी सेंटर की जांच की। डॉ. रामरतन वर्मा ने बताया कि सीएचसी लोहरसन के सामने भारत पैथालाॅजी, लाइफ पैथालाॅजी तथा सांथा में माही पैथालॉजी की जांच की गई। इन तीनों सेंटरों का पंजीकरण नहीं था। यही नहीं यहां पर पैथालाॅजिस्ट भी नहीं थे। बायोमेडिकल वेस्ट मानक के अनुरूप नहीं मिला। डिस्प्ले ऑफ इन्फॉर्मेशन के नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था। इन तीनों सेंटरों को सील कर दिया गया है। यह लोग कागजात लेकर आएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। टीम की इस कार्रवाई से अन्य पैथालॉजी संचालकों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें