फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट में तीन नामजद

Fri, 15 Nov 2024 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी एक व्यक्ति ने महुली थाने में तहरीर देकर तीन नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ गाली गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

रामपुर गांव निवासी शब्बीर अहमद पुत्र अब्दुल रऊफ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार को पैसे की लेनदेन को लेकर बस्ती जनपद के लालगंज थाना के लालगंज गांव निवासी किशन यादव, बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के ठोकवा गांव निवासी लोटी पांडेय, बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के देउमी गांव निवासी राकेश पुत्र अज्ञात व कुछ अन्य अज्ञात लोग गाली गलौज करते हुए पिटाई कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रामपुर गांव निवासी शब्बीर अहमद की तहरीर पर किशन यादव, लूटी पांडेय, राकेश व कुछ अज्ञात के खिलाफ गाली देने, मारने पीटने व धमकी देने का केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें