फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तंत्र मंत्र, धोखाधड़ी के सहारे लेकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गे दबोचे

Fri, 04 Jul 2025 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने शुक्रवार को तंत्र मंत्र, धोखाधड़ी का सहारा लेकर चोरी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गों को पुलिस ने धर दबोचा। आरोपियों के पास से सामान और नकदी भी बरामद किया गया है।
विज्ञापन

मामले का खुलास करते हुए एएसपी सुशील कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता जैनब निवासी खजुरी थाना बखिरा ने 3 जुलाई को तीन लोगों के खिलाफ ग्राम खजुरी से षडयंत्र कर 1.66 लाख रुपये व गहना चोरी करने के संबंध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया था। जिसके बाद प्रभारी निरीक्षक थाना बखिरा राकेश कुमार सिंह के अगुवाई में पुलिस टीम गठित करके घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगी थी।
पुलिस टीम ने 4 जुलाई को आरोपी मोहम्मद सफीक निवासी धर्मसिंहवा बाजार वार्ड नंबर 13, जलालुद्दीन व जैनुल आबदीन निवासीगण खजुरी थाना बखिरा को दो जोड़ी कान का झाला पीली धातु, 1 जोड़ी टप्स, 1 लाॅकेट, 1 नाक का खिल, 1 नथुनी, 2 बाली पीली धातु, 2 जोड़ी पायल, 1 ब्रेसलेट, 1 पाजेब सफेद धातु और 85 हजार हजार रुपये नकद के साथ झुडिया पुल के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ समस्त विधिक कार्रवाई पूर्ण करके कोर्ट में प्रस्तुत करने के बाद जेल में भेज दिया है।
विज्ञापन

-
पुलिस पूछताछ में यह आया सामने
एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि वह तीनों लोग एक साथ मिलकर तंत्मं-मंत्र के नाम पर लोगों को ठगकर पैसा और गहना हड़प लेते हैं। तीनों लोग मिलकर पिछले महीने खजुरी गांव की महिला से तंत्र-मंत्र के नाम पर षडयंत्र कर 1 लाख 66 हजार रुपये और गहना चोरी किया था। जिसमें से कुछ गहने नेपाल ले जाकर बेच दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें