फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: तीन सदस्यीय टीम ने की जांच, अपूर्ण मिले कार्य

Thu, 12 Oct 2023 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। सांथा विकास खंड के पसनारा में हेमंत राय की विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत की जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर दी है।
विज्ञापन


बुधवार को नोडल अधिकारी एवं उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी व ड्रेनेज खंड से सहायक अभियंता अवधेश मल्ल जांच करने गांव पहुंचे। सर्व प्रथम गोशाला पर बने जलकुंड को देखा। उसके बाद पंचायत भवन की जांच की। इस दौरान पंचायत भवन का कार्य पूर्ण नहीं था, कराए गए कार्यों की माप ली गई। इसके बाद आविद अली के चक से राम अवध के चक तक एग्रो मार्ग के बारे में ग्रामीणों से पूछताछ की। उन्होंने परियोजनाओं की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही। समय अधिक हो जाने के कारण सभी बिंदुओं की जांच पूरी नहीं हो सकी। इस दौरान टीम के अलावा सचिव अफजल अंसारी, हेमंत राय,विवेक राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें