फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की आमने सामने टक्कर में तीन घायल

Sat, 01 Jul 2023 11:08 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के पौली के पास शनिवार शाम दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मलौली में भर्ती कराया गया है। भोतहा गांव निवासी प्रदुम पुत्र बलिराम पिता को लेकर पौली चौराहे पर आया था।
विज्ञापन

उनको चौराहे पर छोड़ने के बाद घर लौट रहा था। चौराहे से 100 मीटर आगे गया तो सामने से रोसया बाजार निवासी संतोष पुत्र रमेश और रोशन पुत्र रूप चंद बाइक से आए। तेज रफ्तार के कारण दोनों बाइकों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। जिससे दोनों बाइक पर सवार तीनों युवक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें