फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महुली। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत हरिहरपुर में स्थित पेट्रोल पंप निकट बृहस्पतिवार की शाम दो बाइकों में आमने सामने की टक्कर हो गई। इसमें तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से उन्हें सीएचसी नाथनगर पहुंचाया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों की टीम ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन के अनुसार हालत नाजुक बनी हुई है।
महुली क्षेत्र के ग्राम दिनरकपुरवा निवासी जलालुद्दीन पुत्र मोहम्मद अली बृहस्पतिवार की देर शाम बाइक से महुली आ रहा था। जैसे ही हरिहरपुर स्थित एक पेट्रोल पंप समीप पहुंचा, इसी दौरान दूसरी बाइक से भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में एक बाइक सवार जलालुद्दीन तथा दूसरी बाइक पर सवार अमन कुमार पुत्र वासुदेव एवं देव कुमार पुत्र सदानंद निवासी पोपया, कोतवाली खलीलाबाद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें