टैंपो और बाइक की टक्कर में तीन घायल, दो रेफर
- महुली थाना क्षेत्र के सकरैचा गांव के समीप हुई दुर्घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के नाथनगर काली जगदीशपुर मार्ग पर सकरैचा गांव के सामने बृहस्पतिवार की शाम बाइक और टैपों में आमने-सामने में टक्कर हो गई। जिसमें बाइक पर सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी नाथनगर में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं लगाया था।
बस्ती जनपद के लालगंज थाना क्षेत्र के बनगवां गांव निवासी प्रमोद कुमार पुत्र रमाशंकर उम्र 20 वर्ष, राजकुमार पुत्र गोरेलाल उम्र 30 वर्ष व दुर्गा प्रसाद पुत्र जगेश्वर बाइक पर सवार होकर नाथनगर से सतहरा अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। तभी भगवानपुर पूर्वी चौराहे से पहले काली जगदीशपुर की तरफ से आ रही टैंपो से टक्कर हो गई। जिसमें तीनों लोग घायल हो कर सड़क पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नाथनगर भेजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार और दुर्गा प्रसाद की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।