सेमरियावां। सोमवार की रात दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित स्टेट बैंक के पास दो बाइकों की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर इलाज के लिए भेजवाया। एक घायल की स्थिति चिंताजनक देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
सोमवार की रात लगभग दस बजे सेमरियावां निवासी 56 वर्षीय कारी अख्तर अली तथा 35 वर्षीय इस्तेखार अहमद बाइक से जा रहे थे। उसी दौरान बस्ती की तरफ से बाइक से आ रहे कोइलसा गांव निवासी 19 वर्षीय आशीष कुमार से आमने सामने टक्कर हो गई। जिसमें तीनों लोग घायल हो गए।