संतकबीरनगर। उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने बताया कि प्रदेश के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के स्थानीय दस्तकारों तथा पारम्परिक कारीगरों के विकास हेतु एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण एवं टूलकिट दिया जाना है। जिसके लिए प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाना है। पीतल के बर्तन उत्पाद एवं होजरी उत्पाद के प्रशिक्षार्थियों का चयन तीन अगस्त को 11 बजे से जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र पर साक्षात्कार के जरिए होगा। उन्होंने संबंधित को समय से पहुंचने की अपील की है। संवाद